[ad_1]

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एचपीयू शिमला की स्नातक डिग्री कोर्स की शुरू हुई परीक्षाओं को संचालित करना परीक्षा विंग की प्राथमिकता बन गई है। इधर, परीक्षा विंग ने अब पीएचडी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि के 23 विभागों की 137 पीएचडी की सीटों पर प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का अभ्यर्थियों को फिलहाल मई के पहले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। पीएचडी में प्रवेश के लिए विवि ने 12 मार्च को विज्ञापित की सीटों के लिए आवेदन को 30 मार्च तक की समय सीमा तय की है। शनिवार को यह समय सीमा समाप्त हो जाएगी। अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से विज्ञापित की गई पीएचडी की खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा विवि करवाएगा। परीक्षा विंग ही इसका परिणाम घोषित करेगा।
[ad_2]
Source link