HPU Shimla: रूसा में जिनके भूगोल, गणित थे मेजर विषय, उनकी डिग्री की बदलेगी नामपद्धति

[ad_1]

HPU Shimla: Those who had Geography and Mathematics as their major subjects in RUSA, the nomenclature of their

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से रूसा स्नातक में भूगोल और गणित को मेजर विषय के रूप में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिग्री की नामपद्धति (नोमेनक्लेच्योर) बदली जाएगी। छात्र छात्राओं को एचपीयू दोनों विषयों के साथ बीएससी ऑनर्स की जगह बीए ऑनर्स की डिग्री और अंक तालिका जारी करेगा। नई आर्ट्स डिग्री जारी होने पर विद्यार्थी बीएड आर्ट्स की सीटों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। डिग्री की नामपद्धति बीएससी ऑनर्स होने की वजह से विद्यार्थी साइंस बीएड की सीटों के लिए भी पात्र नहीं बन पा रहे थे। क्योंकि छात्रों ने यूजी डिग्री में अधिकतर कला संकाय के विषय माइनर विषय के रूप लिए थे।

डिग्री की नामपद्धति बदले जाने पर नई अंक तालिका और डिग्री जारी होने पर विद्यार्थी कला संकाय में बीएड कर सकेंगे। विवि के कुलसचिव ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विवि ने अधिसूचना में साफ किया है कि जो छात्र डिग्री की नामपद्धति बदलना चाहेंगे, उसे बदल दिया जाएगा। विवि छात्रों को नई कंसोलिडेटेड मार्कशीट और डिग्री जारी करेगा। यह राहत सिर्फ उन्हीं यूजी कोर्स के डिग्री धारकों को मिलेगी, जिन्होंने कला संकाय के माइनर विषय पढ़े होंगे। एचपीयू के फैसले से बीएड के साथ शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन करने में भी सुविधा होगी। अधिकतर सरकारी नौकरी में भर्ती एवं पदोन्नति नियम नहीं बदले गए हैं। वे इससे आवेदन को पात्र बन सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *