Husband Wife : दोनों ने जहर खाया, पहले पत्नी ने तोड़ा दम, फिर पति ने; दोनों के रिश्ते ठीक, यह वजह बता रहे लोग

[ad_1]

Husband Wife : Husband and wife consumed poison in Motihari, after the wife the husband also died.Bihar Police

पति और पत्नी जो अब इस दुनिया में नहीं रहे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मोतिहारी में एक दंपत्ति ने जहर खा लिया। इलाज के लिए दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट मठिया गांव का रहने वाला है। मृतक दंपति की पहचान विनोद कुमार चौधूर (50) और उसकी पत्नी किरण देवी (45) के रूप में की गई है।

आर्थिक तंगी और घरेलु कलह की वजह बनी मौत 

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि घर में काफी विवाद चल रहा था। आर्थिक तंगी भी थी, जिससे दोनों काफी परेशान थे। मृतक के छोटे पुत्र निखिल ने बताया कि मैं चकिया में था, तभी मुझे इस बात की सूचना मिली कि मां पापा दोनों ने जहर खा लिया है। घर के अन्य लोगों को मैंने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने को कहा। मैं जबतक अस्पताल पहुंचा तब तक मां की मौत हो चुकी थी और पापा का इलाज चल रहा था। मां के मौत के करीब दो घंटे बाद पापा ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक होने के कारण ब्लड जम गया था, पापा पहले से हार्ट के पेसेन्ट थे, और उनका इलाज चल रहा था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि घर में कुछ दिन से कलह चल रहा था, जिसको लेकर घर में हमेशा विवाद होते रहता था। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इसी वजह से तंग आ कर पति पत्नी ऐसा कदम उठाया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *