[ad_1]
Maruti EVX: महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया ने हार्डकोर ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी को बाजार में लॉन्च किया. अब हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के मुकाबले के लिए दिग्गज कार निर्माता कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारने की तैयारी में जुटी हुई है. इसकी नई इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग के दौरान अभी हाल ही में स्पाई किया गया है. इसका स्पाई शॉट्स इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है. इससे पहले, नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को हरियाणा के गुरुग्राम में देखा गया था. घरेलू कार निर्माता कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम मारुति ईवीएक्स रखा है. इस कार को 2025 में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. आइए, मारुति ईवीएक्स के बारे में जानते हैं.
मारुति ईवीएक्स ऑटो एक्सपो 2023 में हो चुकी है प्रदर्शित
कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का नाम ईवीएक्स रखा है. इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था. इसके बाद मारुति की जापानी सहयोगी कंपनी सुजुकी ने अक्टूबर के आखिर में टोक्यो में आयोजित जापान मोबिलिटी शो में इसके प्रोडक्शन मॉडल को शोकेस किया था.
मारुति ईवीएक्स का एक्सटीरियर
मारुति ईवीएक्स का एक्सटीरियर डिजाइन काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता है, जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया था. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में मस्क्यूलर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में भी टेस्ट के दौरान इसे कई बार स्पाई कैमरों से तस्वीर ली गई है. इन तस्वीरों को देखने से यही पता चलता है कि कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पहले से शोकेस किए गए इसके कॉन्सेप्ट मॉडल वाले डिजाइन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है.
मारुति ईवीएक्स लॉन्चिंग और कीमत
मारुति सुजुकी इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ईवीएक्स को अप्रैल 2025 में लॉन्च कर सकती है. वहीं, यह फाइव सीटर कार हो सकती है, जिसमें कम से कम पांच आदमी आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर इसकी कीमतों के बारे में बात की जाए, तो अनुमान यह लगाया जा रहा है कि भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.
मारुति ईवीएक्स की बैटरी, मोटर और रेंज
मारुति सुजुकी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ईवीएक्स संभवत: 60 किलोवाट बैटरी पैक के साथ ड्यूल मोटर सेटअप के साथ आ सकती है. कंपनी ने इस गाड़ी की रेंज 550 किलोमीटर बताई है. ईवीएक्स कार 4×4 पावरट्रेन के साथ आएगी. कंपनी ने यह दावा भी किया है कि इस ईवी का बैटरी पैक पूरी तरह से चार्ज होने पर 550 किमी तक की रेंज देने में सक्षम हो सकता है.
मारुति ईवीएक्स के फीचर्स और मुकाबला
अब अगर हम मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ईवीएक्स के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एलईडी लाइट एलिमेंट्स, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, वायरलैस फोन चार्जिंग और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. वहीं, भारत के कार बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से होगा. यह महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन होगी.
[ad_2]
Source link