[ad_1]

इग्नू
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इग्नू के जनवरी 2023 सत्र के लिए सर्टिफिकेट व सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों की अंतिम तिथि 14 मार्च तक और स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा कार्यक्रमों में नए दाखिले और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
इग्नू के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहम्मद सफदरे आजम ने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला व पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ पर दिए गये लिंक से डेबिटकार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, पर सम्पर्क किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link