IIT BHU: काशीयात्रा में DJ पर बजी रामधुन, हजारों छात्रों ने गुनगुनाया श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…

[ad_1]

IIT BHU Students danced to Ram songs with Akhil Sachdeva amid cold in Kashi Yatra

IIT BHU Kashi Yatra
– फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार


आईआईटी बीएचयू में सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा के तीसरे दिन ईडीएम नाइट में बॉलीवुड गायक अखिल सचदेवा के गीतों पर आईआईटीयंस खूब झूमे। कड़ाके की ठंड के बाद भी पूरा एडीवी ग्राउंड खचाखच भरा रहा। उधर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को कायल कर दिया।

एडीवी ग्राउंड में ईडीएम नाइट में हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राएं शाम पांच बजे से ही जुटने लगे। शाम करीब 7 बजे तक यहां आठ हजार से अधिक की भीड़ जुट गई। इधर मंच पर जैसे ही अखिल सचदेवा चढ़े, मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। अखिल ने अपने गीतों की शुरुआत भीगी भीगी यादों से की। 

इसके बाद हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में…, तेरा होने लगा हूं…, मैं तेरा बन जाऊंगा… जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अखिल ने वाराणसी पुलिस के सम्मान में भी गाना गाया। इसके बाद श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में… धुन जैसे ही बजा हर ओर जय श्रीराम… की गूंज सुनाई देने लगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *