IIT BHU का मामला: परिसर में बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग, बनेगा पिंक पुलिस बूथ; डिस्प्ले होंगे हेल्पलाइन नंबर

[ad_1]

IIT BHU case: Night patrolling will increase in the campus, pink police booth will be built

बीएचयू कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


आईआईटी बीएचयू कैंपस में सुरक्षा घेरा और मजबूत होगा। परिसर में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर हर दो घंटे निगरानी की जाएगी। कैंपस में पिंक पुलिस बूथ भी बनेगा। इसमें महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। परिसर में जगह-जगह बीएचयू कंट्रोल रूम, आईआईटी बीएचयू कंट्रोल रूम, पुलिस प्रशासन सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले किए जाएंगे। क्यूआरटी व पीआरवी की भी तैनाती परिसर में की जाएगी। ये फैसला शुक्रवार को बीएचयू व आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक में लिया गया।

न्यू टीएलसी बिल्डिंग में हुई बैठक में तय हुआ कि बीएचयू और आईआईटी बीएचयू सुरक्षा के मुद्दे पर एक साथ काम करेंगे। आईआईटी के महत्वपूर्ण बैरियर प्वाइंट्स/इंट्री प्वाइंट, मुख्य तिराहों, चौराहों पर संस्थान के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जो मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करेंगे। आईआईटी बीएचयू के तीन और बीएचयू के नाइट पेट्रोलिंग पार्टी के साथ चेकिंग रजिस्टर रखे जाएंगे। सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर हर दो घंटे इसकी निगरानी भी की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन की तरफ से अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी भेलुपूर प्रवीण सिंह के साथ ही आईआईटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुनील मोहन, बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य व सुरक्षाधिकारी मौजूद रहे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *