[ad_1]

मेडल पाकर चमके चेहरे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू) का 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1660 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 954 बीटेक, 247 आईडीडी, 223 एमटेक/एमफार्मा और 44 एमएससी छात्रों को उपाधियों से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 66 विद्यार्थियों को 108 मेडल (106 स्वर्ण एवं दो रजत) और पुरस्कार प्रदान किये गए और 192 से अधिक शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई।
संस्थान में बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में संपूर्ण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए श्री दिव्यांश चंद्र रॉय, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग को प्रेसीडेंट्स स्वर्ण पदक समेत पांच स्वर्ण पदक और दो पुरस्कार से सम्मानित किया गया और सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए श्री राघव सोनी, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग को डाइरेक्टर्स स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ समीर वी. कामत ने छात्र-छात्राओं को मेडल और अवार्ड से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण का संचालन शैक्षणिक कार्य के अधिष्ठाता प्रोफेसर श्याम बिहारी द्विवेदी ने किया। इस दौरान मंच पर बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डॉ कोटा हरिनारायन, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन और कुलसचिव (प्रभार) श्री राजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link