IIT BHU Case: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज केस वापस लेने की मांग, कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

[ad_1]

Congress leaders demand to withdraw FIR against State Congress President Ajay Rai in IIT BHU student molestati

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। (फाइल)
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का भाजपा से जुड़े होने का हवाला देते हुए कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि बीएचयू कैंपस के अंदर आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी भाजपा के निकले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जब इस प्रकरण के आरोपियों को भाजपाई बताया तो उन पर मुकदमा हो गया, मगर अब साबित हो गया है कि वे भाजपाई हैं। ऐसे में अजय राय पर दर्ज केस तत्काल वापस लिया जाए। 

कहा कि इस प्रकरण के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और उन्हें संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाकर चार्टशीट दाखिल की जाए। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अशोक सिंह, ओमप्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन, बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव राम, जितेंद्र सेठ, दिलीप चौबे, विनोद सिंह, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *