[ad_1]

अमर उजाला में प्रकाशित खबर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर शासन ने संज्ञान लिया है। विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने इसको लेकर जवाब मांगा है। इस पर अस्पताल की सीएमएस ने आईजीअरएस पोर्टल पर अपना जवाब दे दिया है।
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। 26 मार्च को अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर महिला मरीजों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क जाम किया था। महिलाओं ने अस्पताल में भी हंगामा किया था। अमर उजाला ने ”शनिवार को भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड” शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने मंडलायुक्त के माध्यम से जवाब-तलब किया था।
इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमस डॉ. शैली सिंह ने जवाब दिया है कि अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट सीएमओ के अधीन में हैं। वह सिकंदराराऊ से सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही जिला महिला अस्पताल आते हैं। इसलिए शनिवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं।
[ad_2]
Source link