[ad_1]
Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गिरफ्तारी के डर से अचानक हाई कोर्ट पहुंचे इमरान खान को इस्लामाबाद और लाहौर में दर्ज आठ एफआईएस से प्रोटेक्टिव बेल मिल गई है. इससे पहले, इस्लामाबाद की कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. इसके बाद, इस्लामाबाद पुलिस दो बार इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर भी जा चुकी है. हालांकि, उन्हें दोनों बार नाकामी हाथ लगी है. इन्हीं सबसे बचने के लिए इमरान खान ने अब हाईकोर्ट की शरण ली है.
[ad_2]
Source link