IND vs AUS Final: छठ पूजा पर भारत की जीत की कामना, मैच देखकर व्रती महिलाओं ने अनूठे अंदाज में उतारी आरती

[ad_1]

World Cup Final IND vs AUS 2023 Women Devotees Wished For Team India Victory in Final On Chhath Puja

व्रती महिलाओं ने छठी मईया से की जीत के लिए कामना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 240 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। अब पूरा दारोमदार गेंदबाजों के ऊपर है। इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है। लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं ने भारत की जीत के लिए छठी मैया से कामना की।

संपूर्णानगर में छठ घाट पर पूजा की वेदी पर व्रती महिलाओं ने रविवार शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने से पहले भारतीय टीम की प्रतीकात्मक रूप से आरती उतारी। व्रती महिलाओं ने मोबाइल स्क्रीन पर मैच देखते पूजा अर्चना की और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की। इसके बाद महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया। लखीमपुर खीरी के अलावा शाहजहांपुर और बरेली में भी भारतीय टीम की जीत के लिए हवन पूजन कर कामना की गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *