IND Vs PAK: विश्वकप में भारत की जीत के लिए वाराणसी में शंखनाद, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

[ad_1]

IND Vs PAK Conch sound in Varanasi for India victory in World Cup against Pakistan

विश्वकप में भारत की जीत के लिए काशी में शंखनाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा गया। नमामि गंगे टीम ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद किया। भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट, हेलमेट, पैड, ग्लब्स और तिरंगे के साथ नमामि गंगे टीम ने विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन और जीत का आशीर्वाद मांगा।

शुक्रवार को ललिता घाट का पूरा परिसर भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं ,बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।

राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है । 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *