IND vs WI: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में ‘यशस्वी’ प्रदर्शन, डेब्यू मैच में कैरेबियाई धरती पर किया बड़ा कमाल

[ad_1]

IND vs WI Yashasvi Jaiswal performance in  debut test match on Caribbean soil with Rohit sharma

यशस्वी जायसवाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 28 दिसंबर 2001 को जन्मे क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।  21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई। उन्होंने कैरेबियाई धरती पर अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही अपनी उपयोगिता साबित की।

खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल 167 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे थे। यशस्वी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर भदोही जिले के लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। सभी की चाहत है कि यशस्वी अपने पहले मैच में शतकवीर बनें। सुरियावां स्थित उनके आवास पर बड़े पिता रमाकांत, बड़ी मां मनोरमा, लक्ष्मीकांत, रीतादेवी, डॉ. विकास समेत अन्य लोग मैच देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 146/0, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का अर्धशतक

परिजनों ने कहा कि जिस तरह से यशस्वी बल्लेबाजी कर रहे हैं। निश्चित ही वे शतक ठोकेंगे। वहीं दूसरी तरफ जिले में क्रिकेट कोच आरिफ हुसैन, दीपांकर, प्रमोद यादव जैसे युवाओं ने खुशी जतायी। कहा कि यशस्वी जब-जब अच्छा खेलते हैं, तब-तब उन्हें हौसला मिलता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *