[ad_1]

दारमा घाटी के गांव में मोबाइल नेटवर्क आया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के दो गांव बोन और बॉलिंग में भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल गई है। पिछले हफ्ते जिओ ने अपना मोबाइल टावर यहां लगाने का काम पूरा किया है। जिसके बाद ग्रामीणों को संचार सुविधा मिलने लगी है। फोन में नेटवर्क आए तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। इसके बाद लोगों ने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से फोन में बात की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया।
ग्राम बोन में मोबाइल टावर लगने से ग्राम पंचायत दुग्तू सौन और ग्राम पंचायत दांतू की लगभग दो हजार की आबादी के साथ-साथ प्रसिद्ध पंचाचूली शिखर के दर्शन करने आने वाले सैकड़ों यात्रियों को भी संचार सुविधा मिल सकेगी।
ऋषिकेश में यहां प्रकृति के बीच करें योग और ध्यान, मन को मिलेगा सुकून
ग्राम प्रधान सपना बोनाल ने बताया की जिओ का मोबाइल टावर लगने से उनके गांव की लगभग एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम पंचायत बालिंग के ग्राम प्रधान भगवती बंग्याल ने बताया की उनके गांव की लगभग 700 की आबादी को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलेगा।
[ad_2]
Source link