[ad_1]

Sachin and Seema Haider love story
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों खासी चर्चा में है। रबूपुरा में सचिन मीणा के घर के बाहर पीपली लाइव जैसा नजारा रहा। सीमा-सचिन से बात करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। लोगों को उनसे बात करने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
जेल से रिहाई के बाद सचिन और सीमा के घर बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उसके घर के बाहर रोजाना मीडियाकर्मियों, यूट्यूबर और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
आलम यह है कि बीते तीन दिन से सुबह से शाम तक परिजनों का खाना-पीना भी मुश्किल हो रहा है। इससे वह परेशान होने लगे हैं। वहीं सोमवार सुबह से ही बात करते करते शाम तक सीमा की तबीयत भी कुछ खराब हो गई थी।
सीमा नाम के आगे हैदर नहीं सचिन या मीणा लगाएं
सोमवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कहती हैं कि वह हिंदू धर्म अपना कर नेपाल में सचिन से शादी कर चुकी हैं, लेकिन उसे आज भी सीमा हैदर बोला जा रहा है। उसने सभी से सीमा-सचिन या सीमा मीणा के नाम से पुकारने की अपील की।
[ad_2]
Source link