Interview: WWE में हलचल मचाने वाले वीर महान ने बताया राष्ट्रप्रेम का मतलब, शादी के बारे में भी की चर्चा

[ad_1]

WWE Rinku Singh Rajput Veer Mahan Interview told meaning of patriotism and about marriage

रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बड़े-बड़े महारथियों को चारों खाने चित करने वाले रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान इन दिनों अपने पैतृक आवास यूपी के भदोही जिले के होलपुर में हैं। सोमवार को उन्होंने अमर उजाला ने उनके साथ खास बातचीत की।

इस दौरान वीर महान ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के साथ सनातन संस्कृति, राजनीतिक विचारधारा और अपनी शादी को लेकर भी खुल कर चर्चा की। उन्होंने जिले के युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए भविष्य की अपनी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। शाकाहारी होने का मतलब भी बताया। 

  • सवाल- अब तक कैसी रही है आपकी जीवन यात्रा

जवाब- एक ट्रक ड्राइवर का बेटा होने से लेकर अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई की अब तक की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण रही है। शुरुआत जेवलिन थ्रोअर के रूप में की। जैवेलिन के लिए पैसे न होने पर ट्रक के पहिए से निकली नट को पिघलाकर बांस की लड़की में डाला और उससे पांच किलो का जेवलिन बनाया। इसके बाद बेसबॉल और अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में हूं। जीवन में ऐसा दौर भी आया जब मैंने आर्मी के लिए ट्रायल किया था, लेकिन कम उम्र होने के कारण चयन नहीं हो पाया। अब तक मिली हर सफलता में माता-पिता और ईश्वर का आशीर्वाद रहा।

ये भी पढ़ें: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, उठने लगे सवाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *