[ad_1]

देहरादून
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिसंबर में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन में आने वाले निवेशकों को लुभाने के लिए राजधानी दून को सजाया-संवारा जाएगा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां शुरू करते हुए राजधानी के 11 रूटों का चयन किया है। इन रूटों की दुकानों और घरों को एक जैसा लुक देने के लिए एक रंग में रंगाई-पुताई की जाएगी।
वहीं फसाड योजना के तहत दुकानों पर एक जैसे साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 62 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एमडीडीए की ओर से पहला टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। दरअसल निवेशक सम्मेलन का आयोजन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में किया जाना तय है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लानिंग की गई है। दून में विकास से जुड़े सभी जिम्मेदार विभागों को इसमें अपनी सहभागिता करने के आदेश दिए गए हैं। जिसे देखते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अभी से शहर को सजाने और संवारने के काम में जुट गया है।
[ad_2]
Source link