[ad_1]

बाएं से- 1. रसिक सलाम डार 2. आबिद मुश्ताक 3. उमरान मलिक, 4. अब्दुल समद
– फोटो : इंटरनेट
विस्तार
जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार और लेफ्ट आर्म स्पिनर आबिद मुश्ताक ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दुबई में मंगलवार को आईपीएल सीजन 17वें की मिनी नीलामी में दिल्ली ने रसिक तो राजस्थान ने आबिद को बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा है। उधर, पिछले साल ढाई करोड़ में बिके विवरांत शर्मा को खरीदने में इस बार किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
वहीं, उमरान मलिक और अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद में रहेंगे। इसके साथ अगले साल प्रदेश के चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। जम्मू-कश्मीर के स्पिन गेंदबाज ऑल राउंडर आबिद मुश्ताक को आखिरकार घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह पहली बार आईपीएल खेलेंगे। भद्रवाह (डोडा) के रहने वाले मुश्ताक बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में चयन पर आबिद ने कहा कि यह एक सपने जैसा है, अभी तक विश्वास नहीं हो रहा।
[ad_2]
Source link