IPL 2023: 10 साल बाद एचपीसीए स्टेडियम में दिखेंगी अभिनेत्री प्रिटी जिंटा

[ad_1]

IPL 2023 cricket match in Dharamshala Preity Zinta will watch match in HPCA Stadium

प्रिटी जिंटा

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद हो रहे आईपीएल मैचों में जहां देश और विदेश के खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, वहीं दर्शक बॉलीवुड सितारों को भी देख पाएंगे। 17 मई को एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान दर्शक अभिनेत्री प्रिटी जिंटा का दीदार कर पाएंगे।

प्रिटी जिंटा अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाती नजर आएंगी। वह पंजाब टीम की सह मालकिन हैं। इसके अलावा मैच देखने के लिए भी कई सितारे आएंगे। इनमें राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन शिल्पा शेट्टी के आने की उम्मीद है। वह राजस्थान रॉयल्स टीम की सह मालकिन हैं।

प्रिटी जिंटा 17 मई को ही धर्मशाला पहुंचेगी। शिल्पा शेट्टी 19 मई को होने वाले मैच के लिए धर्मशाला पहुंच सकती हैं। 2010 से 2013 के बीच धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड में कुल नौ मैच खेले हैं। इस दौरान प्रिटी जिंटा मैच के दौरान दर्शकों को पंजाब टीम की टी-शर्ट 

एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में टीमों के सह मालिक फिल्मी सितारे भी अपनी टीमों को हौसला बढ़ाते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब टीम की सह मालकिन प्रिटी जिंटा 17 मई को मैच के दिन धर्मशाला पहुंच सकती हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम की सह मालकिन शिल्पा शेट्टी की भी धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *