IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 200 रनों का लक्ष्य

[ad_1]

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 17 में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है. शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 89 रन बनाए. उन्होंने 48 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. चोटिल डेविड मिलर की जगह टीम में आए केन विलिमसन ने गिल का अच्छा साथ निभाया और 22 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. तीसरे ओवर में ही गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा. यह सलामी बल्लेबाज अब तक लय में नहीं आया है और 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गया. उसके बाद गिल और केन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया.

IPL 2024: शुभमन गिल ने खेली कमाल की पारी

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. लेकिन वह टॉस हार गए और उनकी टीम को बल्लेबाजी करनी पड़ी. उन्होंने कहा था कि पिच कठोर है और दोनों पारियों में समान व्यवहार करेगी. गुजरात के लिए साइ सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन ने 19 गेंद में 6 चौकों की मदद से 99 रन बना डाले.

IPL 2024 : इस बार छक्कों की आयी बाढ़, 16 ही मैचों में लग गये 299 छक्के

IPL 2024: राहुल तेवतिया के बल्ले से निकला आग

राहुल तेवतिया भी गजब के फॉर्म में दिखे. उन्होंने तो 8 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का की मदद से 23 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर ही गुजरात ने पंजाब को 200 रनों का लक्ष्य दिया. पंजाब को यह लक्ष्य 20 ओवर में हासिल करना होगा. इसका मतलब यह हुआ कि उसे हर ओवर में 10 रन बनाने होंगे. गेंदबाजी की बात करें तो कैगिसो रबाडा सबसे महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर में 44 रन लुटाकर दो विकेट भी चटकाए. हर्षल पटेल और हरप्रीम बरार को एक-एक सफलता मिली.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *