IPL 2024: नारायण का शतक, केकेआर ने राजस्थान को दिया 224 रन का लक्ष्य

[ad_1]

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कुल 109 रन बनाया. राजस्थान रॉयल्स ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही भी साबित हुआ. 21 के स्कोर पर कोलकाता को फिलिप साल्ट के रूप में पहला झटका लगा. साल्ट को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया. साल्ट 13 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 10 रन ही बना पाए. लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने सुनील नारायण के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. रघुवंशी के रूप में केकेआर को दूसरा झटका लगा. रघुवंशी ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. लेकिन दूसरी छोर पर सुनील नारायण अपनी टीम के लिए मजबूती के साथ खड़े थे. उन्होंने 56 गेंदों में 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली.

केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने खेली विस्फोट पारी

केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने केवल 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए.

राजस्थान की ओर से आवेश और कुलदीप सबसे सफल गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान और कुलदीप सेन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. आवेश खान ने 4 ओवर में 35 रन लुटाकर दो विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप सेन ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट लिए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *