IPL 2024: सूर्यकुमार के फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर मुंबई ने आरसीबी को 7 विकेट से रौंदा

[ad_1]

IPL 2024: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 25 में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से आग उगला और इस बड़े लक्ष्य को 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद वापसी करते हुए इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 17 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. ईशान किशन ने सलामी बल्लेबात के तौर पर 34 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. किशन का इस सीजन में यह सर्वोच्च स्कोर है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *