Israel Attack: खेत में काम कर रहे भारतीय नागरिक पर हिजबुल्ला का मिसाइल हमला, एक की मौत दो घायल – Prabhat Khabar

[ad_1]

Israel Attack: इजराइल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के समीप एक बाग में लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादियों की ओर से दागी गयी टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से सोमवार को एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए.इजराइल ने कृषि श्रमिकों पर हिजबुल्ला के इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा की है. बता दें, तीनों श्रमिक केरल के रहने वाले हैं. मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इजराइल के गलीली क्षेत्र में स्थित एक बाग में गिरी. जिसमें केरल के रहने वाले एक भारतीय की मौत हो गई, और दो अन्य भारतीय घायल हो गये.

इधर नई दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है ऐसी शर्मनाक हरकत के लिए हिजबुल्ला की निंदा की है. दूतावास ने अपने संदेश में कहा कि हम शिया आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला की ओर से किये गये हमले की निंदा करते है जिसके कारण एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य के घायल हो गये हैं. इस घटना से हम बेहद दुखी है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है कि हमारी प्रार्थना और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति है. इजराइली चिकित्सा संस्थान पूरी तरह से घायलों की सेवा में हैं जिनका हमारे उत्कृष्ट चिकित्सा कर्मियों द्वारा इलाज किया जा रहा है.

Also Read: PM Modi के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो डालकर शख्स ने दी यह धमकी, आरोपी की तलाश में पुलिस



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *