Israel Attack: हमले में खंडहर बने मकान, मलबे में अपनों की तलाश जारी, जानें कौन दे रहा है इजराइल को धमकी

[ad_1]

Israel Attack

इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग ने गाजा पट्टी को दोजख बना दिया है. गाजा पट्टी के लोग नर्क से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं. न खाना है न पानी और अंधेरे में कटती जिंदगी. गाजा के लोग दहशत में हैं… जानें कब इजराइल से मौत बनकर कोई रॉकेट आये और उनकी जिंदगी को तबाह कर दे, डर के इसी साये में गाजा के आम लोग का दिन और रात गुजर रहा है.

Israel Attack

हमास के हमले के बाद इजराइल का गाजा पट्टी पर एक्शन लगातार जारी है. बीते पांच दिनों से इजराइल गाजा पर बम बरसा रहा है. पूरी गाजा पट्टी धुआं-धुआं हो गयी है. कांक्रिट के मलबे में पूरा शहर दब गया है.

Israel Attack

दरअसल, सात अक्टूबर को फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास ने इजरायल तीन तरफा हमला कर दिया था. आतंकियों की बंदूक से निकली गोली ने मासूम इजराइली लोगों हमेशा के लिए सुला दिया. आतंकियों ने इजराइल की जमीन पर मौत का तांडव कर दिया. गोलियां बरसाईं… ताबड़तोड़ रॉकेट दागे, और फिर कईयों के सिर कलम कर दिया.

Israel Attack

गाजा की ओर से आये हमस के आतंकियों ने इजराइल की जमीन पर  जमकर कहर बरपाया था. दर्जनों इजराइली समेत अन्य देशों के लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. बच्चों तक के गले काट दिए थे इन बेरहम आतंकियों ने. अब इजराइल हमास के आतंकियों से गिन-गिन कर बदला ले रहा है.

Israel Attack

अपने लोगों की मौत से तिलमिलाया इजराइल जवाबी कार्रवाई कर रहा है. वो एक-एक कर हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. इजराइली गोले हमास के आतंकियों पर मौत बनकर टूट कर रहे हैं. वहीं, इजराइल के हमले का विरोध भी पुरजोर तरीके से हो रहा है. इस्लामिक देश इजराइल की कार्रवाई का जमकर विरोध कर रहे हैं. ईरान ने तो इजराइल को लंबी लड़ाई छिड़ने की धमकी तक दे डाली है.

Israel Attack

वहीं, इजरायली हमलों से गाजा थर्रा रहा है. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस कदर गाजा पट्टी में तबाही हुआ है. गाजा में हर जगह तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. इजरायल के हमलों में रिहायशी इमारतें, आसमान छूते टॉवर सब जमींदोज हो गये हैं. लोग मलबे में अपनों को तलाशने में जुटे हैं.

Israel Attack

इजराइल तीन मोर्चे पर अपने दुश्मनों से जंग लड़ रहा है. दक्षिणी हिस्से इजराइल हमास से लोहा ले रहा है. वहीं उत्तरी क्षेत्र में लेबनान और सीरिया की तरफ से इजराइल पर हमले किए जा रहे हैं. पूरे इजराइल में अलर्ट का सायरन बज रहा है.

Israel Attack

इजराइल में हमास की ओर से छोड़े गये  रॉकेटों की बारिश, अपहरण और अंधाधुंध हत्याओं के कारण 1200 से अधिक इजराइली लोगों की मौत हो चुकी है. इतनी भीषण हत्या के कारण कई लोग इस घटना को इजरायल का 9/11 करार दे रहे हैं.

Israel Attack

इधर, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियां ने चेतावनी दी कि अगर गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले तुरंत नहीं रुके तो हिंसा पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में फैल सकती है. हुसैन बगदाद से लेबनान की राजधानी बेरूत पहुंचे हैं और बाद में सीरिया की राजधानी दमिश्क जाएंगे. हुसैन ने लेबनान के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बाद बेरूत में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया है.

Israel Attack

लेबनान के विदेश मंत्री से हुसैन की मुलाकात में दोनों ने नेताओं ने गाजा पर इजराइल के हमलों को समाप्त किये जाने की जरूरत बताई. उन्होंने हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के साथ-साथ कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और संसद के अध्यक्ष से भी मुलाकात की. इस तरह की आशंकाएं हैं कि युद्ध लेबनान की सीमा तक पहुंच सकता है जहां हिजबुल्लाह के लड़ाके शनिवार को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के बाद से चौकन्ने हैं.

Israel Attack

इजराइल की सेना ने गुरुवार को सीरिया के दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमला किया था. दमिश्क और अलेप्पो में हवाई अड्डों पर हमलों के बाद सेवाएं ठप पड़ गई. इससे पहले सीरिया की ओर से इजराइल के अधिपत्य वाले गोलन हाइट्स क्षेत्र में गोले दागे गये थे. (भाषा इनपुट)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *