[ad_1]

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में जालौन जिले के एट कस्बे में सोमवार को बीच बाजार बाइक सवार दो युवकों ने बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। गोली मारने वाले बदमाश तमंचा वहीं पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।
घटनास्थल पर एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंच गए हैं। कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी मानसिंह अहिरवार की 21 वर्षीय बेटी रोशनी एट के राम लखन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह घर से पेपर देने एट आई थी। 11 बजे पेपर छूटने के बाद वह अपने घर लौट रही थी, उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने बीच बाजार उसको गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
[ad_2]
Source link