Jammu Cricketer in IPL: 15 साल की उम्र में छूटा मां-पिता का सहारा, भाई ने तराशा जम्मू का सितारा

[ad_1]

Vivrant Sharma

Vivrant Sharma
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

आईपीएल-2023 की मिनी बोली में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने जम्मू के विवरांत शर्मा ने सफलता का श्रेय बड़े भाई विक्रांत को दिया है। जम्मू-कश्मीर टीम का हिस्सा रहे विवरांत अपने ऑलराउंड खेल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जिन पर अब सनराइजर्स हैदराबाद ने दांव लगाया है। विवरांत का बचपन अन्य बच्चों की तरह नहीं गुजरा। चार साल की आयु में उनकी मां और फिर 15 साल की आयु में पिता का सिर से साया उठ गया। बड़े भाई विक्रांत ने न सिर्फ मां-बाप का फर्ज निभाया, बल्कि विवरांत की हर ख्वाइश को पूरा किया। विवरांत ने भी बड़े भाई के सपने को साकार करने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाया।

विक्रांत ने कहा कि अंडर-19 में विवरांत के चयन के बाद उसे पेशेवर खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण देना शुरू किया। इसके लिए घर के बाहर पिच बनाई, जहां बॉलिंग मशीन से वह अभ्यास करता था। आईपीएल में उसका चयन होगा इसकी उम्मीद थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता के बीच उसके लिए इनती फाइट होगी, यह उम्मीद से परे था। विवरांत में क्षमता थी, बस उसे मार्गदर्शन की जरूरत थी। उसका ऑलराउंडर होना आईपीएल में चयन का बड़ा कारण है। वह आईपीएल के इतिहास में जम्मू-कश्मीर से तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।  

अविनाश की तेज गेंदबाजी बनी पहचान 

अविनाश सिंह जम्मू-कश्मीर का गुमनाम खिलाड़ी रहा, जिसने अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई। अविनाश को जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाड़ी भी कम जानते थे, लेकिन उन्होेंने अपनी तेज गेंदबाजी और आईपीएल में चयन से पहचान बना ली। अविनाश सिंह को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 60 लाख की राशि में खरीदा है। वह स्पीड स्टार उमरान मलिक की तरह जम्मू टेनिस बॉल के खिलाड़ी हैं। टेनिस गेंद से वह तेज गेंदबाजी करते हैं, उनकी गति ही उनके चयन का आधार बनी है। इस वर्ष आरसीबी ने जम्मू में एक कैंप लगाया था, जिसमें अविनाश ने गेंदबाजी से आरसीबी प्रबंधन को काफी प्रभावित किया। उन्होंने पुणे में गेंदबाजी को निखारने पर काफी पसीना बहाया है।

कश्मीर का एक भी खिलाड़ी नहीं बिका

आईपीएल के इस सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह सभी खिलाड़ी जम्मू संभाग के हैं, लेकिन नीलामी के दौरान कश्मीर का एक भी क्रिकेटर नहीं बिक सका। इस नीलामी में जम्मू-कश्मीर के 21 क्रिकेटरों को शामिल किया गया था। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *