[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने जम्मू के तालाब खटिका निवासी फैसल मुनीर उर्फ अली भाई पर आतंकवादियों को इधर-उधर ले जाने और विस्फोटकों को रखने का आरोप लगाया है।
इसके अलावा उस पर लश्कर और टीआरएफ के पाकिस्तान स्थित आतंकियों के साथ मिलकर देशविरोधी गतिविधि की साजिश रचने का आरोप है। एनआईए की जांच के अनुसार उसने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय आतंकवादी कमांडरों और इन संगठनों के गुर्गों को हथियारों और विस्फोटकों की खेप पहुंचाने के लिए सीमा पार स्थित अपने आकाओं के साथ साजिश रची थी।
फैजल चौथा व्यक्ति है जिसे इस मामले में चार्जशीट किया गया है, जिसे एनआईए ने 18 नवंबर 2021 को स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया था।
[ad_2]
Source link