[ad_1]

Kishtwar
– फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन अधिकारी सवार थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस और सेना की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके में गुरुवार सुबह सेना का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया। हादसे से जुड़ा एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पास कुछ लोग जमा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई। इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
An Army ALH Dhruv Helicopter crashed near Kishtwar, Jammu & Kashmir. Pilots have suffered injuries but are safe. Further details awaited: Army Officials. pic.twitter.com/ya41m7CRfn
div— ANI (@ANI) May 4, 2023
[ad_2]
Source link