Jammu Kashmir: बड़ी साजिश का खुलासा! पाक आतंकियों ने ड्रोन से भेजे हथियार, लोकल गुर्गों ने अपने घर में छिपाए

[ad_1]

Jammu Kashmir: Pak terrorists sent weapons from drone to TRF, local operatives hid in their house

deliver weapons by drone
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

पाकिस्तान का आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (एलईटी), जम्मू-कश्मीर में अपने सहयोगी समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजता है। ये हथियार भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कठुआ और सांबा इलाके में गिराए जाते थे। वहां से ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के गुर्गे यानी ओवर ग्राउंड वर्कर उन हथियारों को उठाकर अपने घर में छिपा लेते थे। आतंकियों की इस चाल से सुरक्षा बल और लोकल पुलिस अनभिज्ञ थी। वजह, ओवर ग्राउंड वर्कर स्थानीय लोग थे और वे आबादी के बीच रहते थे। इससे किसी को उन पर शक भी नहीं होता था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दाखिल आरोप पत्र में यह खुलासा किया है।

आतंकियों को हथियार व गोला बारूद की सप्लाई 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का स्थानीय समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है। इस समूह के सदस्य, ओवर ग्राउंड वर्कर बनकर आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद एवं दूसरे सामान की सप्लाई करते हैं। पुलिस स्टेशन, पीर मीठा जम्मू के तालाब खटिकन क्षेत्र में रहने वाला फैजल मुनीर उर्फ अली भाई भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई यानी ‘ट्रांसपोर्ट’ का कामकाज देखता था। एनआईए की जांच के अनुसार, उसने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी कमांडरों और उनके गुर्गों को हथियारों एवं विस्फोटकों की खेप पहुंचाने की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: पाकिस्तान का खतरनाक प्लान, G20 बैठक से पहले ‘स्टैंड ऑफ फायर’ की साजिश, निशाने पर कश्मीरी पंडित



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *