Jammu Kashmir: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला, कहा- विपक्ष हो लामबंद

[ad_1]

Dr. Farooq Abdullah

Dr. Farooq Abdullah
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ऑल पार्टी युनाइटेड मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को जम्मू स्थित डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर उनसे मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों के मंसूबों को कड़ा जवाब देने पर जोर दिया गया। डॉ. फारूक ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर पहुंचने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इससे एकजुटता के साथ सामाजिक धार्मिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ लड़ा जाएगा।

डॉ. फारूक से मुलाकात में देश में धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत करने को कहा गया। उन्होंने सभी दलों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष तेज करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक चिंता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों की आवाज उठाने और वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ खड़े होने के लिए राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच समझ को बढ़ावा देने के लिए सर्वदलीय संयुक्त मोर्चा के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने मोर्चा नेताओं से कहा, जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा और अन्य अधिकारों की बहाली, राज्य विधानसभा चुनाव करवाने के साथ सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए लामबंद हों। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दलों के संयुक्त सम्मेलन का सुझाव दिया। करीब एक घंटे तक इस बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों और जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले मोर्चा के सदस्यों ने जेकेपीसीसी अध्यक्ष विकार रसूल से भी मुलाकात की थी। 

इस दौरान पूर्व सांसद शेख अब्दुल रहमान, आईएनसी से रवींद्र शर्मा, सीपीएम से किशोर कुमार, आईडीपी से नरेंद्र खजूरिया, अकाली दल अमृतसर से नरेंद्र सिंह खालसा आदि मौजूद रहे। वहीं, शेर-ए-कश्मीर भवन में सोमवार को कई प्रमुख नेता नेकां में शामिल हुए। डॉ. फारूक ने कहा कि नेकां एकमात्र ऐसा दल है जो उनकी गरिमा को बनाए रख सकती है। नेकां में राजनीतिक दलों के लोगों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वालों में रमेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील मनिया, ममता मेहरा, हलीम खान आदि रहे।  

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *