Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू शहर में धूप, नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज

[ad_1]

Jammu Kashmir Weather: Dense fog in Srinagar sunshine in Jammu city weather patterns change on New Year

श्रीनगर में छाया कोहरा
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


श्रीनगर में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने में परेशानी आई। वहीं, जम्मू के मुख्य शहर में तो धूप खिली, लेकिन जिले के विभिन्न हिस्सों में कोहरा देखने को मिला। जम्मू के आरएसपुरा, बिश्नाह, अखनूर सहित अन्य सीमांत इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर मौसम साफ रह रहा है, लेकिन रात को ठंडक कायम है।

कश्मीर में शीतलहर के बीच अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन नए साल की शुरुआत में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा।

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। इससे जनजीवन पर असर दिखाई दे रहा है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में सुबह कोहरे से दृश्यता 91 मीटर थी। कोहरे के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए कुछ उड़ानों में देरी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *