Jammu Kathua Highway: हाईवे का बोझ बांटते-बांटते खुद दम तोड़ने लगी है छन्न अरोडियां-मंगलूर सड़क

[ad_1]

Jammu Kathua Highway vehicle load shift to chann aroria road starting deteriorated by heavy traffic

छन्न अरोड़िया-मंगलूर सड़क की खस्ता हालत
– फोटो : संवाद

विस्तार


जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के चड़वाल के नजदीक तरनाह नाले पर 19 जुलाई को पुल धंसने से हाईवे बंद होने के कारण यातायात को ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर परिवर्तित किया गया है। ऐसे में कठुआ से बिलावर, रामकोट, उधमपुर व कटड़ा जाने के लिए ज्यादातर वाहन चालक छन्न अरोड़ियां से मंगलूर सड़क का रुख कर रहे हैं। ऐसे में हाईवे का बोझ बांटते-बांटते अब यह सड़क भी दम तोड़ने लगी है।

कुछ वर्ष पहले बनाई गई छन्न अरोड़ियां से मंगलूर सड़क पर दिन रात वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। अगर काेई बड़ा वाहन यहां से गुजरता है तो जगह कम होने के कारण लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ता है। आजादी के करीब 70 वर्षों बाद इस सड़क के बनने से कई गांव के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिली। इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों के छोटे वाहनों के लिए यह सड़क काफी थी लेकिन अब हाईवे बंद होने से जब बड़े वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ तो इसकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों की यह मांग है कि इस सड़क पर सिर्फ छोटे वाहनों को आने की अनुमति दी जाए और बड़े वाहन अगर यहां से गुजरते हैं तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहले छन्न अरोड़ियां से दनोह तक यह सड़क बनी थी और इसके आगे के गांव के लोग सालों से सड़क सुविधा के लिए तरस रहे थे। कुछ वर्ष पहले उनकी सुनवाई हुई और इस सड़क को आगे बढ़ाते हुए मंगलूर के साथ जोड़ा गया। इससे न सिर्फ कंडी के कई गांव का बेहतर संपर्क बना बल्कि यहां से बिलावर या उधमपुर जाने का सफर भी कम हुआ। इस क्षेत्र के लोग बिलावर, रामकोट, उधमपुर, कटड़ा जाने के लिए इसी रास्ते से जाना पसंद करते हैं। छोटे वाहनों के आने-जाने के लिए सड़क बढ़िया है जबकि हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहनों का बोझ उठाने में यह सक्षम नहीं है। इसके बावजूद कुछ बड़े वाहन इस रास्ते से गुजर रहे हैं। खासतौर पर रात के समय कई बड़े वाहन चालक ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क से जाने के बजाय इस सड़क से निकलते हैं। इससे सड़क को लगातार नुकसान हो रहा है। -प्रदीप कुमार, स्थानीय।

छन्न अरोडियां-मंगलूर सड़क बहुत तंग है और अब जल जीवन मिशन के तहत यहां पाइपें बिछाने का काम चल रहा है। इस वजह से रास्ता और भी तंग हो गया है। ऐसे में हाईवे के वाहन यहां से गुजरने के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत भी बदतर हो चुकी है और इसी तरह से वाहनों की आनाजाही होती रही तो बहुत जल्द यह सड़क पूरी तरह से खराब हो जाएगी। बेहतर होगा कि समय रहते यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा यहां पाइप बिछाने का काम भी धीमी गति से चल रहा है और सारी मिट्टी सड़क के बीच में की गई है। इस बारे में तहसीलदार से भी बात की उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर लोगों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। – कुलभूषण सिंह, मंगलूर सरपंच।

छन्न अरोड़ियां से दनोह तक की सड़क की हालत पहले भी पतली थी लेकिन अब जब से हाईवे बंद है और इस रास्ते से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है तब से सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कुछ और दिन हाईवे नहीं खुला तो यहां से गुजरने वाले वाहन सड़क को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। इसके बाद यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रशासन और यातायात विभाग को संज्ञान लेते हुए यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद करना चाहिए। – दलबीर सिंह सेठी, युवा समाज सेवक।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *