Jammu News: डेढ़ महीने में कार पार्किंग के नाम पर वसूल लिए साढ़े चार लाख, जेडीए के अधिकारी बने हुए हैं लापरवाह

[ad_1]

Four and half lakhs were recovered name car parking in Jammu

जम्मू में लगी पार्किंग की दरें
– फोटो : संवाद

जम्मू शहर में जाम से छुटकारा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम और जेडीए ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई हुई है। इसके लिए टेंडर तक जारी किए गए हैं, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहन की फीस का जिक्र है। इसके बावजूद जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कुछ पार्किंग में अवैध वसूली हो रही है।

ठेकेदार के कर्मी पांच से 25 मिनट तक कार पार्क करने के 25 रुपए ले रहे हैं जबकि एक घंटे की फीस 15 रुपये है। लूट के खेल में कहीं न कहीं मिलीभगत की भी संभावना लग रही है, क्योंकि ठेका देने के बाद जांच नहीं हो पाई। हालांकि एक अधिकारी का दावा है कि कार्रवाई कर बोर्ड लगवाए जाएंगे।

दरअसल, डेढ़ महीने पहले जेडीए की बाहु प्लाजा पार्किंग का टेंडर 74 लाख रुपये का हुआ, जो मार्च 2024 में खत्म होगा। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि एक घंटे के लिए कार खड़ी करने पर 15 रुपए, दो घंटे के 30, तीन घंटे के 40, चार घंटे के 50, पांच घंटे के 55, छह घंटे के 60 और 12 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये देने होंगे।

मगर हो यह रहा है कि एक घंटे की पार्किंग के 25 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन 100 गाड़ियां खड़ी होने पर करीब 10 हजार की अवैध वसूली हो रही है। महीने में यह रकम 3 लाख तक पहुंच जाती है। यानी कि डेढ़ महीने में साढ़े चार लाख रुपये लोगों से अवैध तौर पर वसूले जा चुके हैं।

यही नहीं, बोर्ड पर रेट सूची भी भ्रमित कर रही है। इस पर लिखा है कि 2 घंटे के 25 रुपए लिए जाएंगे। एक घंटे की फीस का जिक्र नहीं है। वहीं, बाहु प्लाजा के भेड़ पालन विभाग के सामने पार्किंग में बिल्कुल सही पैसे लिए जा रहे हैं। आला अधिकारियों की मानें तो रेट जेडीए ने निर्धारित किए है।

समय के हिसाब से पैसे लिए जा रहे हैं। अगर किसी प्रकार की अवैध वसूली हो रही है तो जांच करवाई जाएगी। वाहन चालकों से अपील है कि बाेर्ड पर लिखे नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं। – अनिल चाढक, ठेकेदार

नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जल्द बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि लोगों को पता चले कि कितने पैसे कितने घंटे के देने है।- संजीव गुप्ता, एसई, जेडीए

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *