Jammu Summer Zone: आठवीं तक के छात्रों के लिए 17 जनवरी तक बढ़ीं शीतकालीन छुट्टियां, समय सारणी में भी बदलाव

[ad_1]

jammu Winter Vacations extended in Jammu summer zone Schools Jan 17 upto class 8th

स्कूल (फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू कश्मीर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन लगातार प्रभावित है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सर्दी की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब जम्मू संभाग के निजी व सरकारी स्कूल के आठवीं तक के विद्यार्थी 18 जनवरी को पढ़ने जाएंगे।

पहले छुट्टियां बढ़ा कर 15 जनवरी तक की गई थीं, लेकिन बिगड़े मौसम के कारण अब इन्हें फिर बढ़ा दिया गया है। वहीं, स्कूल के समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। अब सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *