Jaunpur: अफेयर के शक में पति ने गंडासे से पत्नी के किए टुकड़े, बेड पर लाश और फैला था हर तरफ खून

[ad_1]

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक पति का हैवान रूप देखने का मिला। पति ने पत्नी के किसी और मर्द से संबंध के शक में गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। बिस्तर पर शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। जिस किराए के घर में दोनों रहते थे उसके मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अयोध्या निवासी अफजल जौनपुर में ऑटो रिक्शा चलाता है। 15 दिन पहले ही वो अपनी अकिला (32) को लेकर जौनपुर आया। दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित तारापुर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने लगे।

दोपहर में अचानक घर पहुंचा पति

अफजल को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और मर्द से है। इसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद भी होता था। गुरुवार सुबह अफजल रोजाना की तरह ऑटो लेकर सुबह से घर से निकल गया। वो अचानक से दोपहर में ऑटो लेकर घर आ गया। कमरे में पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *