[ad_1]

मौत के बाद रखा शव
– फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के बहरीपुर गांव में सोमवार की सुबह घर की सफाई करने के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ कि घर में खुशी वाला माहौल पल भर में ही गमगीन हो गया। यहां छह दिन बाद बेटे की शादी थी उससे पहले ही बिजली करंट की चपेट में आने से पिता की जान चली गई।
जलालपुर थानाक्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी भगवान दास (55) परिवहन विभाग में संविदा कर्मी थे। 21 मई को उनके बड़े बेटे की शादी तय है। शादी को लेकर तैयार भी चल रही है। निमंत्रण कार्ड बांटने से लेकर सामानों की खरीदारी आदि काम तेजी से चल रहा है। ड्यूटी से खाली होकर भगवानदास भी अपने घर का काम तेजी से करने में जुटे थे।
सोमवार को अपने नवनिर्मित घर की साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह बिजली का तार से सट गए और करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सालय में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिवार के लोग भगवानदास को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
[ad_2]
Source link