Jaunpur: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Jaunpur: A young man riding a bike died in a road accident, the condition of another is critical

Accident
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर स्थित समाधगंज पुरवा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल यादव(25) निवासी लाजीपार सिकरारा की मौत हो गई। उसका साथी आशीष(22) निवासी फत्तूपुर की हालत गंभीर है। 

यह भी पढ़ें- Mau: ‘मुंबई आकर बेटी का धर्म बदलकर करा दो निकाह, वरना बेटी से..’, संजय नाम बताकर लड़की को ले गया अलीखान

घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। दोनों मछलीशहर की ओर से घर जा रहे थे। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो वहां कोई नहीं था। पंप कर्मचारियों ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली की पीआरवी ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया था। वहीं पर राहुल की मौत हो गई। आशीष का उपचार चल रहा है। किस वाहन से टक्कर हुई यह पता नहीं चल सका।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *