Jaunpur: सतना लूटकांड के आरोपी सुभाष की जमानत निरस्त , मुनीम की हत्या कर लूटे थे 15 लाख रुपये

[ad_1]

Bail of Satna robbery accused Subhash canceled RS 15 lakh rupees were looted after killing Munim

Court Room
– फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में छह मार्च को मुनीम की हत्या कर  22 लाख रुपये लूट की घटना में मुख्य आरोपी सुभाष यादव की जमानत बुधवार को निरस्त कर दी गई। सुभाष गैंग के ही एक 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी आनंद सागर को पुलिस ने बक्शा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान मार्च महीने में ढेर कर दिया था। इस लूटकांड को अंजाम देने वालों में छह बदमाश यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। 

पुलिस के अनुसार, सतना लूटकांड में शामिल मुख्य आरोपी सुभाष यादव केराकत थाना क्षेत्र के बंबावन निवासी है। उसके खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ और मध्य प्रदेश के सतना में कुल 30 मामले दर्ज हैं। थाने मे टॉप-10 अपराधियों में शामिल सुभाष पर गैंगस्टर भी लगा है।

एसपी के मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में सुभाष यादव ने जमानत करा लिया था। जिन जमानतदारों का नाम जमानत के दौरान अभिलेख में लगाया गया था उन्होंने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *