[ad_1]

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के बभनियांव गांव स्थित तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मासूम बालिका का शव मिला। नग्न अवस्था में बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।
बालिका का शव मिलने से सकते में आई पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बालिका कौन है और उसकी हत्या किसने की इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। मीरगंज थाना के बभनियांव गांव के राजाराम पुरा बस्ती के दक्षिण तालाब के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति शौच करने गया। इस दौरान उसकी नजर बालिका के शव पर पड़ी।
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस
बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पहले यूपी 112 को दी गई इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता, सीओ अतर सिंह, पंवारा व मुंगराबादाशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: पति से नोकझोंक के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, डॉक्टर ने भी खुदकुशी की कोशिश
[ad_2]
Source link