[ad_1]

Jaunpur Crime
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के पाल बस्ती में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी के सिर में कुदाल से मारकर हत्या कर दिया। घटना केा अंजाम देकर भोर में ही दरवाजे का ताला बंद किया और फरार हो गया। वाराणसी पहुंचकर तब अपने पिता को फोन करके कहा कि मारकर घर में बंद कर दिया हूं। मुंबई में रहने वाले मृतका के ससुर यानी हत्यारोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। मुंबई से परिवार के लोग अभी आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: अभय सिंह समेत अन्य आरोपियों का दर्ज हुआ बयान, 14 जुलाई को होगी सुनवाई
करनपुर गांव निवासी महेंद्र पाल का सोमवार की रात में किसी बात को लेकर पत्नी शांति देवी से विवाद हो गया। जिसमें पति ने कुदाल से पत्नी के सिर पर तगड़ा वार करके हत्या कर दिया। पत्नी की मौत के बाद महेंद्र ने अपने पिता जो की इस समय मुंबई में रहते हैं उनको फोन करके बताया कि हमने शांति को मार दिया है और कमरे में बंद कर करके घर से भाग रहा हूं। उसकी सूचना पर पिता ने सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और अंदर से शांति का शव बरामद किया। मौके पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, डाग स्क्वायड टीम के साथ घटानस्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे। एएसपी ने बताया कि शांति के परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। वे वहां से आ रहे हैं। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link