Jaunpur crime: पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्टल, कारतूस समेत कई चीजें बरामद

[ad_1]

पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल

पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के बाबा वन हरिहरपुर में गोमती नदी के पास जांच के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहा बदमाश गुरुवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसके पास से पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस, खोखा और चोरी की बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ में लूट सहित कुल मिलाकर 12 मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि चंदवक थाना प्रभारी बुधवार की रात में हरिहरपुर मार्ग पर गश्त और जांच कर रहे थे। उसी समय निरीक्षक अपराध द्वारा सूचना दी गई कि गोमती नदी पुल के पास जांच के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करके एक बाइक सवार आरोपी फरार हो गया है। उसी सूचना के आधार पुलिस बाबा वन हरिहरपुर के समीप पहुंची तभी करीब तीन सौ मीटर पहले ही ढलान पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे छोड़ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने जब भागते हुए व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने फायरिंग कर दी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *