[ad_1]
मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे’। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए।

राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की कथित टिप्पणी से बिहार के अपमान को लेकर मामला गर्मा गया है। राजद नेता व राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा है कि वे गोयल को माफी मांगने का निर्देश दें।
मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे’। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। झा ने पत्र में लिखा कि किसी को विश्वास नहीं होगा कि उच्च सदन के नेता जैसा व्यक्ति देश के महानतम राज्यों में से एक के बारे में ऐसी राय रखता है। गोयल का यह बयान बिहार के प्रति केंद्र के अपमानजनक दृष्टिकोण का व्यक्त करता है।
झा ने कहा कि बिहार को लेकर लंबे समय से जारी पूर्वाग्रह व उपेक्षा को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय सहानुभूति और चिंता की जरूरत है न कि ऐसी असंवदेनशीलता की। गोयल का बयान पूरी तरह अनुचित है।
RJD MP Manoj Jha writes to Rajya Sabha chairman Jagdeep Dhankhar demanding an apology to all the people from Leader of the House & Union Minister Piyush Goyal, alleging that he said, “inka bas chale toh desh ko Bihar hi bana de” pic.twitter.com/ZudTmPKtGZ
— ANI (@ANI) December 21, 2022
झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकारों ने हमेशा बिहार की उपेक्षा की और बिहारियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना। झा ने राज्यसभा सभापति व उपराष्ट्रपति धनखड़ से आग्रह किया कि वे गोयल के बयान को सदन के रिकॉर्ड से निकालने का आदेश दें और उन्हें माफी मांगने को कहें। ऐसे कदम उठाएं कि किसी अन्य राज्य के लिए केंद्र सरकार ऐसी बातें न कहे।
[ad_2]
Source link