[ad_1]

Jammu Kashmir
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
23 अगस्त की शाम इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज हो गई और इस शाम के गवाह स्कूली बच्चे भी बने। शाम 6:04 बजे जैसे ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की तो स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय और तालियां बजाकर अपनी खुशी को बयां किया।
जम्मू शहर के गांधीनगर हाई स्कूल, शास्त्री नगर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सहित जिले के विभिन्न स्कूलों में चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई थी।
स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए चंद्रयान की लैंडिंग देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्कूल मौजूद लैब में प्रोजेक्टर की मदद से बच्चों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया गया। गर्वनमेंट हाई स्कूल गांधीनगर के बच्चों में तो उत्साह ही देखते बनता था। स्कूल की छुट्टि होने के बाद भी बच्चे स्कूल में बैठे रहे।
[ad_2]
Source link