[ad_1]
इससे पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंडिया एलाइंस के थ्री टू का वन फॉर्मूला तय होने की संभावना है। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इशारा दिया था कि कांग्रेस घाटी में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया एलाइंस के सहयोगी राजनीतिक दलों जिन में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी शामिल हैं से सीट शेयरिंग पर विचार-विमर्श कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, इंडिया एलाइंस के सहयोगी राजनीतिक दलों में प्रदेश में प्रमुख रूप से कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी शामिल है। इनके बीच थ्री टू का वन फॉर्मूला होने की काफी संभावना है, जिसमें नेशनल कांफ्रेंस तीन, कांग्रेस दो और पीडीपी एक लोक सभा सीट पर चुनाव के लिए चुनावी रण में नजर आ सकती है।
उन सीटों पर बंटवारे की चर्चा होगी, जो भाजपा के पास- उमर अब्दुल्ला
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक का गठन आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सीटें कम करने के लिए किया गया है, न कि अपने गठबंधन सहयोगियों की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले आम चुनाव में कश्मीर में अपनी जीती हुई तीन सीटों में से किसी को भी आत्मसमर्पण नहीं करेगी। लेकिन नेकां ने स्पष्ट किया कि केवल उन सीटों पर बंटवारे की चर्चा होगी, जो भाजपा के पास हैं।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुल छह लोक सभासीटें हैं, जिनमें संभावित तौर पर नेशनल कांफ्रेंस की पकड़ वाली तीन सीटें हैं जिनमें श्रीनगर, बारामुला और लद्दाख शामिल है। जम्मू संभाग में दो लोकसभा सीटों कांग्रेस की पकड़, नेकां और पीडीपी से ज्यादा है जिसके कारण कांग्रेस संभावित तौर पर इन दोनों सीटों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
दक्षणी कश्मीर अनंतनाग लोकसभा सीट पर महबूबा मुफ्ती की पीडीपी की पकड़ नेशनल कांफ्रेंस से अधिक है और सीट शेयरिंग में इसका महबूबा मुफ्ती को दिया जाना तय हुआ है। हालांकि अभी इन सबको लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
घाटी में संभावित तौर पर कौन-कौन होंगे इंडिया एलाइंस के चेहरे
कश्मीर संभाग में नेशनल कांफ्रेंस द्वारा दो सीट और लद्दाख वाली एक सीट पर संभावित तौर पर ये नेता नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार बनकर सामने आ सकते हैं।
श्रीनगर से उमर अब्दुल्ला, उत्तरी कश्मीर से नेशनल कांफ्रेंस के युवा और शिया नेता आगा रुहल्ला और लद्दाख से सज्जाद करगिली हो सकते हैं
दक्षिण कश्मीर की सीट से संभावित तौर पर महबूबा मुफ्ती खुद चुनाव लड़ेंगी, जबकि सूत्रों का यह भी कहना है कि गुज्जर बकरवाल नेता मियां अल्ताफ महबूबा मुफ्ती को समर्थन देंगे।
पीपुल्स कांफ्रेंस ने बारामुला सीट से ज्जाद लोन को मैदान में उतारा
इसी बीच सज्जाद गनी लोन की जम्मू कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट के लिए पार्टी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन के नाम की घोषणा की है और पार्टी का कहना है कि पार्टी कश्मीर संभाग में स्थित दो अन्य सीटों की घोषणा जल्दी करेगी। हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह जम्मू संभाग से चुनाव नहीं, ताकि वोट न बट जाए। हालांकि अपनी पार्टी पीडीपी से अलग हुए एक अन्य नेता रफी मीर को दक्षिण कश्मीर से चुनावी रण में उतार सकती है।
[ad_2]
Source link