J&K : लश्कर-हिजबुल के आठ आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र, डोडा में टेरर मॉड्यूल चलाने का मामला

[ad_1]

Charge sheet against eight terrorists of Lashkar-Hizbul

demo pic…
– फोटो : प्रयागराज

विस्तार


पाकिस्तान तथा पीओजेके में बैठकर डोडा तथा जम्मू संभाग में आतंकवाद को जीवित करने के लिए टेरर मॉड्यूल संचालित कर रहे लश्कर-ए-ताइबा तथा हिजबुल मुजाहिदीन के आठ आतंकियों के खिलाफ शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

सभी के खिलाफ यूएपीए के तहत डोडा के एनआईए कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि लश्कर के टॉप कमांडर मोहम्मद आमिन उर्फ खुबैब निवासी कठवा, फागसू, हिजबुल कमांडर मोहम्मद हुसैन खतीब निवासी मस्जिद मोहल्ला भद्रवाह, जाकिर हुसैन निवासी द्रैना भाला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 

इनके साथ ही लश्कर आतंकवादी अब्दुल हई उर्फ ताहिर बिलाल निवासी साजान डोडा, हिजबुल आतंकी इरशाद अहमद इटू उर्फ इदरीस निवासी धरनाल अरनोरा, हिजबुल आतंकी अता मुहम्मद उर्फ आदिल मुबासिर निवासी टंटा गंदोह, हिजबुल आतंकी मोहम्मद शफी उर्फ नदीम निवासी ट्रंकाल, हिजबुल के माजिद हुसैन उर्फ अबु जिहाद निवासी मनोई गंदोह के खिलाफ आरोपपत्र है।

डोडा पुलिस ने सभी के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सभी जिले के युवाओं को बरगलाने तथा उन्हें आतंकी संगठनों में काम करने के लिए भड़काने में जुटे हुए थे। पुलिस ने इन आतंकियों के समर्थकों के साथ ही ओवर ग्राउंड वर्करों के खिलाफ अभियान चलाया है।

इसके साथ ही देशविरोधी तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है ताकि जिले से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर क्षेत्र में आतंकवाद और खून-खराबे के लिए जिला डोडा में आतंकी मॉड्यूल चलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *