J&K Weather: कड़ाके की ठंड में जमने लगी डल झील, पहलगाम में बीती सबसे सर्द रात, देखें तस्वीरें

[ad_1]

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से मौसम सर्द और शुष्क बना हुआ है। घाटी में कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। पहलगाम में मंगलवार-बुधवार की रात सबसे सर्द रही। यहां तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, श्रीनगर में रात का तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के चलते श्रीनगर की ऐतिहासिक डल झील भी जमना शुरू हो गई है।

डल झील के मध्य में बर्फ की परत जमना शुरू हो गई है। बर्फ की परत चिनार के पत्ते तैरते हुए नजर आने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की मानें तो 9 दिसंबर को कई इलाकों खासतौर से कश्मीर संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

जम्मू में भी कई पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सुबह और रात के समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। तापमान की बात करें तो गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक घाटी में पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया है। मंगलवार को पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री, कुपवाड़ा में तापमान माइनस 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *