J&K Weather: पुरमंडल में बाढ़ में फंसी कार, बाल-बाल बची कार सवार शिक्षिका, रामबन में भूस्खलन, चार की मौत

[ad_1]

jammu kashmir Weather: Car trapped in flood in Purmandal teacher in car narrowly escaped landslide in Ramban f

पुरमंडल में बाढ़ में बही कार
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू-कश्मीर में मौसम में बिगड़ा हुआ है। मंगलवार को शहर जम्मू में बादल छाए हुए हैं। वहीं, जिला सांबा व आसपास के इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार-मंगलवार की रात को हुई बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं।

उधर, रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे यातायात ठप रहा। रामबन में भूस्खलन से एक ट्रक भी हादसे की चपेट में आ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिला सांबा के पुरमंडल क्षेत्र में बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। कार में सवार शिक्षिका को स्थानीय लोगों ने बाल-बाल बचाया।

जानकारी के अनुसार, जम्मू से शिक्षिका अनु शर्मा अपनी कार में सवार होकर उत्तरवाहिनी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान पुरमंडल-उत्तर वाहिनी सड़क मार्ग पर संगड़ नाले से होकर उन्हें गुजरना था, जिसमें बाढ़ का पानी लबालब भरा हुआ था। जैसे ही कार को लेकर वह बाढ़ के पानी में उतरीं तो कार ने नियंत्रण खोना शुरू कर दिया। गनिमत रही कि एक सहयोगी शिक्षक पुर्ण सिंह और स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को देखा और वे मदद के लिए तुरंत की कार की तरफ बढ़े।

किसी तरह बीच-बचाव कर लोगों ने शिक्षिका को कार से बाहर निकाला। लेकिन कार को बाढ़ के पानी से नहीं निकाल सके। देखते ही देखते नाले में जलस्तर और बढ़ने लगा और वो कार को करीब दो सौ मीटर दूर बहा कर ले गया। शिक्षिका को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन कार को नहीं बाहर निकाला जा सका। खबर लिखे जाने तक नाले में जलस्तर बढ़ा हुआ है और रुक-रुक कर बारिश भी जारी है। वहीं, शिक्षिका अपने स्कूल के लिए रवाना हो गई हैं। लेकिन कार अभी भी बाढ़ के पानी में फंसी हुई है। कार के बहे जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *