[ad_1]

राज्य विश्वविद्यालय।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं।विश्वविद्यालय के पास यह विषय पढ़ाने के लिए स्थायी शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया छह से 10 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञापन जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय के नैनी स्थित मुख्य परिसर में सत्र 2023-24 से विधि की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही बीबीए, बीसीए, बीफार्मा, बीएससी कृषि, बीएससी बायोटेक, एमसीए, एमएससी कृषि आदि विषयों की पढ़ाई भी शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर और संघटक महाविद्यालयों में पहली बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। इससे पहले सीधे मेरिट के आधार पर दाखिले होते थे।
विश्वविद्यालय परिसर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई पहली बार शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा पांच एवं छह अगस्त को प्रस्तावित है, जबकि प्रवेश परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को घोषित होगा। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 22 अगस्त तक पूरी हो जाएगी। दाखिले के बाद कक्षाओं का संचालन तुरंत शुरू कराया जा सके, इसके लिए विश्वविद्यालय अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती करने जा रहा है।
[ad_2]
Source link