[ad_1]
सीबीआरआई की ओर से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि अगर ध्वस्तीकरण की जरूरत हुई तो इन्हें भी पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा। सीबीआरआई ने मकानों पर क्रेकमीटर लगाए हैं। इससे दरारों की प्रवृत्ति का पता लगाया जा रहा है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी तिरछा हो गया है। यहां का पूरा भवन एक तरफ को धंस गया है। इसलिए प्रशासन ने इस पर ध्वस्तीकरण के लिए स्टीकर लगा दिया है। दो होटल के बाद अब यह सरकारी भवन ध्वस्त किया जाएगा।
बताया कि कुछ घरों और जमीन पर आई दरारों में एक से दो मिलीमीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन नए घरों में दरारें नहीं आई हैं। वहीं, पानी का रिसाव भूमि के अंदर न हो इसके लिए खेतों की दरारों को भरने का काम भी जारी है।
उधर, जोशीमठ में मौसम खराब है। शहर में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है।
जेपी कॉलोनी में भी खतरे को देखते हुए असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। सीबीआरआई की ओर से सर्वे करने के बाद असुरक्षित घरों को होटलों की तरह वैज्ञानिक तरीके से ध्वस्त किया जाएगा।
पालिका क्षेत्र के अंतर्गत इन भवनों में आई हैं दरारें
वार्ड का नाम- दरार वाले भवन – असुरक्षित घोषित भवन
गांधीनगर – 154 – 28
पालिका मारवाड़ी – 53 – 00
लोवर बाजार – 38 – 00
सिंहधार – 139 – 84
मनोहरबाग – 131 – 27
अपर बाजार – 40 – 00
सुनील – 78 – 26
परसारी – 55 – 00
रविग्राम – 161 – 00
कुल – 849 – 165
[ad_2]
Source link